महाराजगंज, जुलाई 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक सीएमओ कार्यालय में हुई। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नयी जिला कार्यकारिणी के चुनाव का निर्णय लिया गया। संघ ने जिला कार्यकारिणी का चुनाव 4 अगस्त को कराने का निर्णय लिया। चुनाव के लिए जिला चुनाव अधिकारी तथा जिला रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्त कर दिए गए हैं।संघ के जिलाध्यक्ष डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी की पिछले कार्यकाल की गतिविधियों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों के समक्ष आय व्यय का विवरण रखा गया। उन्होंने कहा कि सर्व सम्मति से प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देश पर चुनाव का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Hathras News: चुनाव: तीन पदों के लिए एनएचएम स्वास्थ्यकर्मी आज डालेंगे वो...