महाराजगंज, जुलाई 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, नवीन विषेन। सोनौली के शेख फरेंदा गांव में बीते 20 जून की सुबह अमृत सरोवर के गेट का पिलर गिरने से दबकर हुई 12 वर्षीय बालक की मौत के मामले में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट पर एक्शन हुआ है। एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने गांव के प्रधान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें प्रशासक पद से मुक्त करने के लिए शासन को संदर्भित करने और ग्राम सचिव व कंसल्टिंग इंजीनियर को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। कंसल्टिंग इंजीनियर का समस्त प्रभार वापस लेते हुए मुख्यालय से अटैच करने को कहा है। साथ ही रोजगार सेवक पर भी कार्रवाई का आदेश दिया है。

मृत्यु की परिस्थितियां सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में पोखरी के सुदृढ़ीकरण कार्य के...