महाराजगंज, जुलाई 2 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। परतावल स्थित एक पौधशाला में मंगलवार की रात चोरी की घटना का मामला सामने आया है। पौधशाला संचालक के सहयोगी ने फेसबुक पर आरोप है कि चोर पौधशाला से पौधों के बीज समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 से 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना का समय पीड़ित के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 7.40 बजे की है। वारदात को अंजाम देने के बाद दो संदिग्ध परतावल चौराहे की ओर जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद संचालक ने सोशल मीडिया पर संदिग्धों की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से उनकी पहचान बताने की अपील की है। वायरल पोस्ट में कहा गया है कि आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति से संपर्क किया जाए। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि आरोपी स्वयं संपर्क कर माफी मांगते ...