Maharajganj News: पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप, मछलियां मरीं
महाराजगंज, नवम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत चौक के दिग्विजय नाथ नगर स्थित एक पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने से बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। पोखरा संचालक पिंटू साहनी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर रात में पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप लगाया है। घटना में करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।पिंटू साहनी के अनुसार, रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोखरे में जहरीला पदार्थ डाल दिया। सुबह पोखरे में बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई मिलीं। इससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि पोखरा संचालक ने 10 साल के लिए 25 लाख 45 हजार रुपये में पोखरे का ठेका लिया था। ठेका शुरू हुए अभी महज आठ महीने ही हुए थे। ऐसे में मछलियों के मरने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.