Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चार पर केस
महाराजगंज, नवम्बर 1 -- Maharajganj News: निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक से मारपीट कर ली। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम मदनपुरा निवासी रामकरन पटेल ने बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के कुछ लोग उसके घर के सामने आकर गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इसका विरोध करने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसओ योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विजय, मंकेश्वर, विनय और रामेश्वर सभी निवासी ग्राम मदनपुरा थाना निचलौल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sitapur News: रंजिश में मारपीट का आरोप, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.