महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। टीचर सेल्फ केयर टीम ने पांच शिक्षक सदस्यों को 51-51 हजार रुपये के कन्यादान चेक वितरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा व आर्थिक संबल प्रदान करना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने लाभार्थियों को चेक सौंपे। उन्होंने टीचर सेल्फ केयर टीम द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। इसे समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने संस्था के संस्थापक विवेकानंद की सराहना की। जिला संयोजक सुनील कुमार प्रजापति ने संस्था की कार्यप्रणाली, इसके उद्देश्यों और कन्यादान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक 676 सदस्यों के परिवारों को 310 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग दिया जा चुका...