महाराजगंज, सितम्बर 17 -- Maharajganj News: ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था बदहाल होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठूठीबारी समेत सीमा से सटे बरगदवा, परसा मलिक, लक्ष्मीपुर खुर्द, झुलनीपुर आदि बाजारों में नेटवर्क की समस्या का असर आम जनजीवन के साथ कारोबार पर भी पड़ रहा है। मोबाइल पर कॉल करना हो या इंटरनेट के जरिए लेनदेन, लोगों को बार-बार नेटवर्क बाधित होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

नेटवर्क संकट की स्थिति लोगों के मुताबिक एयरटेल और जियो के करीब दो तिहाई उपभोक्ता नेटवर्क संकट से प्रभावित हैं, जबकि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या अब नाम मात्र रह गई है। नेटवर्क की खराब स्थिति के चलते मोबाइल इंटरनेट आधारित सेवाओं पर निर्भर व्यापारियों और ग्राहकों को सबसे अधिक पर...