महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बुखार से पीड़ित सात वर्षीय बच्चा मंगलवार को सीएचसी परतावल में पर्ची काउंटर की लाइन में खड़े-खड़े गश खाकर गिर पड़ा। जमीन पर गिरने से उसका कपड़ा धूल-मिट्टी से सन गया। परिजन उसे लेकर ओपीडी में पहुंचे तो चिकित्सक पर इलाज से इनकार करने का आरोप लगा। बाद में सीएचसी अधीक्षक ने बच्चे को ईटीसी वार्ड में इलाज कराने की सलाह दी, लेकिन एक चिकित्सक के कथित दुर्व्यवहार से परिजन उसे लेकर दूसरे स्थान पर चले गए।श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग निवासी प्रिंस मंगलवार को अपनी मां और रिश्तेदार के साथ इलाज कराने सीएचसी पहुंचा था। दो दिन के अवकाश के बाद अस्पताल खुलने से मरीजों की भीड़ लगी थी। पर्ची काउंटर पर लाइन में खड़ा बच्चा अचानक गश खाकर गिर पड़ा। इससे वहां अफरातफरी मच गई।परिजन उस...