महाराजगंज, अगस्त 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मानकों में ढिलाई बरतने वाले कारोबारियों पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. प्रशांत कुमार की न्याय निर्णायक अदालत ने कार्रवाई की है। अगस्त माह में मानक विहीन पनीर व कुल्फी बेचने से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई करते हुए एडीएम कोर्ट ने संबंधित फर्मों व कारोबारकर्ताओं पर कुल 3 लाख 85 हजार रुपये का आर्थिक दंड आरोपित किया है। एडीएम द्वारा निस्तारित प्रकरणों में मुख्य रूप से पनीर व कुल्फी के नमूनों में निर्धारित मानकों से भारी कमी पाई गई थी। कोर्ट द्वारा जारी आदेश के तहत सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरेन्द्र मिष्ठान भण्डार के प्रो. रामचन्द्र सहानी पर पनीर में मिलावट के लिए 75 हजार रुपये और राधा स्वीट हाउस एण्ड कैटर्स के प्रो. कन्हैया गुप्ता पर भी पनी...