महाराजगंज, नवम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। दिवाली पर्व के मुहाने पर प्रशासनिक सुस्त कार्यशैली के चलते पटाखा कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि जिले में पटाखा बिक्री के लिए 7 व 8 नवंबर की तारीख तय की गई है लेकिन शुक्रवार की शाम तक एक भी अस्थायी लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया। लाइसेंस न मिलने व दूसरी तरफ पुलिस व प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी से कारोबारियों में भारी निराशा और बेबसी का माहौल है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, कई दुकानें बंदलाइसेंस जारी होने में देरी कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने समय से सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। अग्निशमन विभाग का भी दावा है कि जांच के बाद अपनी रिपोर्ट लगाकर...