Maharajganj News: पंडाल के पास खेल रहा मासूम सड़क हादसे का शिकार, मौत
महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरंदरपुर थाना के मझार क्षेत्र के ग्राम कोदईपुर गिदहा में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। चार पहिया वाहन की चपेट में आने से खेल रहे एक डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक छाया हुआ है। कोदईपुर गिदहा निवासी नाथू का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष सोमवार की शाम गांव के मंदिर के पास स्थापित पंडाल के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम गच गया। घथाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.