Maharajganj News: नौ साल से जेल में बंद बेटे को पिता के अंतिम संस्कार में लाने की गुहार
महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव निवासी राजमन साहनी के निधन के बाद परिवार के सामने बेटे बबलू को अंतिम संस्कार में शामिल कराने की चिंता है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राजमन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार बबलू करीब नौ वर्षों से जेल में बंद है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में वह लंबे समय से जेल में निरुद्ध है।
बेटे की अंतिम विदाई पिता के निधन की सूचना के बाद परिजन चाहते हैं कि बबलू को नियमानुसार अंतिम संस्कार में शामिल होने का अवसर मिले। परिवार की इच्छा है कि वह पिता को अंतिम विदाई दे और संभव हो तो मुखाग्नि भी दे सके।
बहन ने डीएम से लगाई गुहार बबलू की बहन ने सिद्धार्थनगर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.