महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास सोमवार को एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े शव की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजन भी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे। मृत व्यक्ति की हत्या की गई है या फिर हादसा? मामले की जांच के लिए पुलिस टीम जुट गई है। घटना के बाद से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के गांव बरवा भोज निवासी करीब 50 वर्षीय राकेश भारती के रूप में हुई है। वह कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। रेलवे अंडरपास के निकट उसका शव पड़ा हुआ था। नौतनवा से गोरखपुर जा रही ट्रेन में गांव की एक महिला की नजर उस पर पड़ी और उसने ...