Maharajganj News: नो मैंस लैंड पर पानी में गिरने से मजदूर की मौत, कोहराम
महाराजगंज, अगस्त 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित नो मैंस लैंड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नो मैंस लैंड पर लगे हल्के पानी में ही गिरने से ग्राम सेवतरी निवासी 45 वर्षीय राजेश भारती पुत्र स्व. श्रीकांत की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम सेवतरी निवासी राजेश गुरुवार को किसी काम से सीमा पार नेपाल के इमलिहवा गांव जा रहा था। जैसे ही वह नोमैंस लैंड पर पहुंचा कि वहां जमा हल्के पानी के बीच गिर गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राजेश लंबे समय से दौरे की बीमारी से जूझ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी की वजह से वह खुद को संभालकर पानी से नहीं निकल सका और महज घुटने तक लगे पानी में दम घुटने से उसकी जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.