महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1503 एम्पुल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। नेपाल ले जाई जा रही इंजेक्शन की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए टीम ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में इस समय पुलिस बॉर्डर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में एएसपी सिद्धार्थ एवं सीओ नौतनवां बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में सोनौली पुलिस व एसएसबी को मुखबिर से मादक पदार्थों की तस्करी होने की सूचना मिली। थान...