महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल नगर पंचायत में सभासदों द्वारा इस्तीफा दिए जाने का क्रम जारी है। शुक्रवार को वार्ड नंबर दो बरगदवा की महिला भाजपा सभासद द्वारा पद से इस्तीफा दिया गया था। उनके समर्थन में शनिवार को आठ निर्वाचित और एक मनोनीत सभासदों ने अध्यक्ष/ईओ को सामूहिक इस्तीफा सौंपा है। सभी ने नगर में मनमाने तरीके से कार्य कराने और चार महीने से बोर्ड की बैठक न किए जाने का आरोप लगाया है। शासन से मनोनीत सभासद नृपेंद्र विक्रम सिंह, वार्ड नंबर एक जिगनहवा के सभासद महातम यादव, वार्ड नंबर तीन महाशय वार्ड की सभासद नर्वदा देवी, वार्ड नंबर चार मियां वार्ड के सभासद साबिर अली, वार्ड नंबर छह घोड़हवा के सभासद दशरथ प्रसाद, वार्ड नंबर सात कोर्ट वार्ड की सभासद ब्यूटी सिंह, वार्ड नंबर 10 आजादनगर के सभासद धीरज विश्व...