महाराजगंज, अक्टूबर 17 -- Maharajganj News: पनियरा। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम हंसखोरी महुअवा में नाली निर्माण को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गये। पीएचसी से दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर दिया। मारपीट में एक पक्ष से पुजारी, अनिल,दीपू, अर्चिता व प्रियांशु को चोटें आई हैं तो वही दूसरे पक्ष से जयनाथ, प्रिंस, रजनीश भी घायल हो गए हैं। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...