महाराजगंज, अगस्त 9 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में नाली की दुर्व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वीडियो वायरल होने से नाराज प्रधान प्रतिनिधि और उसके पुत्र पर ब्लॉगर से गाली-गलौज करने और मारपीट पर आमादा होने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर शांति व्यवस्था के तहत चालान कर दिया।अहिरौली गांव निवासी अरविंद कन्नौजिया सोशल मीडिया पर ब्लॉग बनाते हैं। उन्होंने अपने मोहल्ले में नाली की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रुदल और उसका पुत्र विवेक नाराज हो गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पशु पालक व पुत्रों को पीटा, वीडियो वायरल आरोप है कि दोनों ने अर...