महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शिकारपुर चौराहा स्थित नारायणी नहर की देवरिया शाखा में रविवार से गंगेटिक डाल्फिन दिखाई देने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल है। एक विशालकाय जलीय जीव को न पहचानने के कारण उनमें उत्सुकता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह जीव करीब पांच फुट लंबा है और बार-बार नहर की सतह पर दिखाई दे रहा है। इसकी एक झलक पाने के लिए नहर किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह जीव सामान्य मछलियों से काफी बड़ा और अलग दिखाई देता है। कई लोगों का अनुमान है कि यह किसी दुर्लभ प्रजाति की मछली हो सकती है, हालांकि यह मुख्यत: गंगा और उससे जुड़ी नदियों में पाई जाने वाली डाल्फिन है। लोग अपने परिवार के साथ नहर किनारे पहुंचकर इसे देखने का प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इसके ...