महाराजगंज, नवम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में करीब छह साल से वांछित आरोपित को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच नवंबर को बालिका को सकुशल बरामद किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस कार्यालय के सोशल मीडिया सेल के अनुसार 29 जनवरी 2024 को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में मामले की विवेचना एएचटी थाने को स्थानांतरित कर दी गई। पांच नवंबर को एएचटी पुलिस टीम ने बालिका को बरामद किया।उसके बयान के आधार पर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुरैशी नगर निवासी राहुल अग्रहरि का नाम सामने आया। इसके बाद ...