महाराजगंज, जुलाई 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र के गेड़हवा गांव के एक युवक पर गुरुवार देर शाम को नारायणी नदी में मछली पकड़ने के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया। युवक की सूझबूझ और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई। घायल युवक को इलाज के लिए ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्राम गेड़हवा निवासी अख्तर अली पुत्र नसरूल्लाह नारायणी नदी के टेलफाल के कटहवा पुल के पास मछली पकड़ने गया था। इस दौरान नदी किनारे झाड़ियां में छिपे एक विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक हमला कर उसका पैर पकड़ लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद से युवक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित बाह...