महाराजगंज, जुलाई 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने नशीली दवाओं को लेकर सभी को सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से दवा कारोबार से जुड़े नए नियमों, कफ सिरप व बच्चों के कफ सिरप की बिक्री, ऑनलाइन लाइसेंस नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों तथा नशीली दवाओं की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।औषधि निरीक्षक ने कहा कि सभी दवा व्यवसायी केवल अधिकृत विक्रेताओं से पक्के बिल पर ही दवाओं की खरीद करें। दुकानों की साफ-सफाई बनाए रखें तथा कोल्ड चेन वाली दवाओं को निर्धारित तापमान पर फ्रिज में सुरक्षित रखें। संगठन के संरक्षक/पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसव...