महाराजगंज, नवम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप और जोटा-जोटी प्रतियोगिता में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।विद्यालय के स्काउट कुमार अनिकेत भट्ट और गाइड कुमारी अनन्या यादव ने मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी स्थित नेशनल एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप में प्रतिभाग किया। दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जोटा-जोटी प्रतियोगिता में भी दोनों विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक ज...