महाराजगंज, सितम्बर 28 -- Maharajganj News: खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली इंडो-नेपाल सड़क पर नौतनवा गैस गोदाम के पास डंडा नदी पर बने नवनिर्मित पुल का एप्रोच धंस गया है। पुल के आसपास सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों और बाइक सवारों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। एप्रोच में बने गड्ढों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है।

स्थानीय समस्याएँ इंडो-नेपाल सड़क सिद्धार्थनगर से होते हुए नौतनवा गैस गोदाम के पास से भगवानपुर और आगे बिहार बॉर्डर तक जाती है। इसी मार्ग पर डंडा नदी में पुल का निर्माण हाल में पूरा हुआ है। निर्माण कार्य पूरा हुए ज्यादा समय नहीं बीता कि पुल का एप्रोच धंसने लगा। पुल से सटी सड़क भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा पुल की एक तरफ की...