महाराजगंज, अक्टूबर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला होम्योपैथिक विभाग में नवनियुक्त फार्मासिस्टों का स्वागत व सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट ओमप्रकाश जिज्ञासु की विदाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ की जिला शाखा की ओर से जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साथियों ने सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट के सेवाकाल को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी ने की। उन्होंने नवनियुक्त फार्मासिस्टों का स्वागत करते हुए विभागीय जिम्मेदारियों को निष्ठा व आपसी समन्वय के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने ओमप्रकाश जिज्ञासु को पूरी निष्ठा से सेवा पूरी करने पर बधाई दी व सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाए...