महाराजगंज, सितम्बर 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के मेधावियों के सम्मान में गुरूवार को नगर पालिका परिषद महराजगंज सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुई। नपा अध्यक्ष और ईओ ने संयुक्त रूप से 74 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की। इनमें 14 नीट, एक जेआरएफ और 60 हाई स्कूल व इंटर में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।

विद्यार्थियों की सराहना नगर पालिक अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर परिवार, विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है। अन्य विद्यार्थियों को इनसे सीख लेकर बेहतर अंक हासिल करना चाहिए। ईओ आलोक कुमार ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए नियमित अध्ययन जरूरी है। ये मेधावी सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर शहर के ...