महाराजगंज, नवम्बर 8 -- Maharajganj News: पनियरा, महराजगंज। दीपावली के पावन पर्व पर ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, भड़रा-धनखरी-पनियरा में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों रेड हाउस, ब्लू हाउस, येलो हाउस एवं ग्रीन हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।रंगोली प्रतियोगिता में नाजिया, साजिया, प्रिंस पासवान, पायल, शिवराजिनी, रिया को प्रथम, प्रतिभा,हर्षिता,अमित मिश्रा,अंबिका,सौरभ और अंजनी को द्वितीय और वंदना, उजाला, सौम्या,तमन्ना,सुमन और सत्यम को तृतीय स्थान मिला। दीप सज्जा प्रतियोगिता में आकाश को प्रथम, प्रिया को द्वितीय व साजिया को तृतीय स्थान मिला। विजेता सदनों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: रं...