महाराजगंज, अक्टूबर 30 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम कनमिसवा टोला औरहवा में बुधवार की रात में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को निचलौल सीएचसी पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।निचलौल थानाक्षेत्र के बहुआर चौकी के ग्राम कनमिसवा टोला औरहवा निवासी बिकाऊ मुसहर पुत्र बेचन की पत्नी विमल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसके पड़ोस के कुछ लोगों से उसके पति की पुरानी रंजिश थी। इसको लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उसके पति बिकाऊ के ऊपर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला करके उसे घायल कर दिया। उसका...