महाराजगंज, जुलाई 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेउरवा में अवैध धर्म परिवर्तन के मामले में हुए हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से धार्मिक साहित्य व प्रचार-प्रसार से जुड़े पर्चे व पैकेट को पुलिस ने जब्त कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रविवार की शाम को पिपरदेउरवा गांव में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर हंगामा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल व तलाशी के दौरान मौके से धार्मिक साहित्य, प्रचार-प्रसार संबंधी पर्चे और पैकेट बरामद हुए। इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ कोतवाली थाने में सुसंगत धाराओं...