महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त मीठा हलवा और उपमा (नमकीन हलवा) भी खाने को मिलेगा। बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने के लिए पीएम पोषण योजना के तहत नई व्यवस्था लागू की गई है। नवंबर से विद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को हलवा या उपमा परोसा जाएगा। इस नई व्यवस्था का लाभ जिले के 1850 विद्यालयों के 190595 लाख बच्चों को मिलेगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: छह महीने से अटकी एमडीएम की राशि जारीशुक्रवार को मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार पीएम पोषण योजना से आच्छादित सभी विद्यालयों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। महीने के पहले और तीसरे सप्ताह के शुक्रवार को ...