Maharajganj News: दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे ग्रामीण
महाराजगंज, अक्टूबर 5 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसा मलिक थाना क्षेत्र के गंगापुर चौराहे पर ग्राम जिगिना के ग्रामीण रविवार को बेमियादी धरने पर बैठ गए। ग्रामीण भैंसा मारने के मामले में परसामलिक पुलिस के भूमिका की जांच और भैंसा मारने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा जिगिना में एक छुट्टा भैंसा घूम रहा था। आरोप है कि माह अगस्त में गंगवलिया के चार नामजद व दस अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भैंसें को लाठी डण्डा व धारदार हथियार से मार डाला गया। साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को गायब कर दिया गया। दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए 19 अगस्त को श्रीराम सहित कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.