महाराजगंज, नवम्बर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। देवरिया स्थित अपने भाई की ससुराल में आयोजित ब्रह्मभोज से लौट रहे महराजगंज के भिटौली क्षेत्र के निवासी प्रधानाचार्य व कार चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। क्रेन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।क्रेन की टक्कर से हुआ हादसा भिटौली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव निवासी नित्यानंद मणि त्रिपाठी जोखन मणि त्रिपाठी इंटर कालेज लक्ष्मीपुर देउरवा में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। वे देवरिया स्थित अपने भाई की ससुराल में आयोजित ब्रह्मभोज में कार चालक उद्धव पांडेय के साथ मंगलवार को गए थे। वहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों देर रात घर लौट रहे थे। इसी ...