महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गड़ौरा स्थित जेएचवी चीनी मिल में कर्मचारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। वेतन कटौती, दशहरा की छुट्टी में कटौती और पुराने बकाये का भुगतान नहीं होने से नाराज मिल कर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। बड़ी संख्या में कर्मचारी मिल गेट पर एकत्र हुए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों का आरोप है कि मिल के कैलेंडर और स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार दशहरा पर्व पर चार दिन का अवकाश निर्धारित था, लेकिन प्रबंधन ने छुट्टी घटाकर तीन दिन कर दी। कर्मचारियों ने जब चौथे दिन का अवकाश देने की मांग उठाई तो सोमवार दोपहर से हाजिरी कार्यालय में ताला बंद करा दिया गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: वेतन कटौती और बोनस में देरी से ...