Maharajganj News: दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण लेकर युवक फरार, मचा हड़कंप
महाराजगंज, जुलाई 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के अगया पुल पर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से गुरुवार को सोने के आभूषण लेकर भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई है। भिटौली बाजार निवासी शैलेश वर्मा अगया पुल पर श्याम ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि गुरुवार को दोपहर लगभग 2.00 बजे उनकी बेटी दुकान पर अकेली बैठी थी। इसी दौरान करीब 28 वर्षीय एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और आभूषण दिखाने को कहा। जैसे ही बेटी ने आभूषण उसके हाथ में दिए आरोपी झपट्टा मारकर सोने की तीन बाली लेकर दुकान से तेजी से फरार हो गया।पीड़ित के अनुसार आभूषणों में करीब 16 ग्राम वजनी सोने की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.