महाराजगंज, जुलाई 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक कपड़ा व्यवसायी परिवार पर सोमवार को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब सुल्तानपुर जिले के एक आवासीय गुरुकुल में दाखिला कराने के कुछ घंटे बाद ही उनके बेटे की मौत की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि कक्षा नौ के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि छात्र को बेहतर शिक्षा व अनुशासित वातावरण देने के उद्देश्य से सोमवार को सुल्तानपुर के एक गुरुकुल में उसका दाखिला कराया गया था। दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पिता घर लौट रहे थे। वे अभी गोरखपुर ही पहुंचे थे कि गुरुकुल प्रबंधन की ओर से फोन कर बेटे के फंदे से लटकने की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही परिवार के ल...