Maharajganj News: दही बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को वाहन ने रौंदा, मौत
महाराजगंज, सितम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी के ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर चंदन नदी पुल के समीप बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग दही बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे में शामिल वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है。
हादसे का विवरण ठूठीबारी के भरवलिया बड़का टोला निवासी बुद्धिराम साहनी (65) रोज की तरह बुधवार को दही बेचने के लिए ठूठीबारी आए थे। दही बेचने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.