महाराजगंज, अगस्त 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बहुआर खुर्द के पास गंडक नहर के तेरह-चार पुल के पास सोमवार शाम को पानी पीने गई भैंस गहराई में चली गई। नहर में पानी की धारा का प्रवाह तेज होने से भैंस फाटक के पास फंस गई। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ पुल पर जुट गई। ग्रामीणों ने पुल का फाटक उठाकर भैंस को फाटक पार कराया। मिश्रौलिया गांव निवासी तफज्जुल अंसारी भैंस को नहर पटरी पर चराने के बाद शाम को पानी पिलाने के लिए नहर की तरफ ले गया, जहां धारा का प्रवाह तेज होने से भैंस गहरे पानी में चली गई। पशुपालक और ग्रामीण भैंस को निकालने का काफी प्रयास किए, लेकिन भैंस नहर में ही तैर रही थी। बाहर नहीं निकल सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...