महाराजगंज, नवम्बर 21 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में शुक्रवार को खेत में लगी आग व धुएं की चपेट में एक किसान का गया। करीब 60 वर्षीय इस बुजुर्ग किसान की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।

खेत में आग और धुएं की चपेट में किसान बताया जा रहा है कि सोनवल निवासी जितई कसौधन ने शुक्रवार को गांव के दक्षिण स्थित सिवान में कंबाइन से धान कटाई कराया। बताया जा रहा है कि इसके बाद खेत में आग लग गई। आग अवशेष जलाने को लगाई गई या कोई अन्य वजह रही? इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। इसी दौरान तेज हवा चलने से आग की लपटें और धुआं फैल गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से किसान का दम घुटने लगा और वह खेत में गिरकर झुलस गया। आसपास...