Maharajganj News: तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, सितम्बर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल विद्युत उपकेंद्र के सिरसिया मलमलिया गांव में तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रधान-प्रशासक रामचन्द्र के नेतृत्व में ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से बिजली नहीं होने के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद हैं। पानी की समस्या के साथ ही रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान रामचंदर, रहमत अली, जनार्दन यादव, नसीब अली, आजाद आलम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.