महाराजगंज, अक्टूबर 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शास्त्री नगर स्थित दि पैरामाउंट एकेडमी के खिलाड़ियों ने पांचवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम लहराया। प्रतियोगिता में शामिल एकेडमी के सभी 15 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा व खेल कौशल का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत व सात कांस्य समेत कुल 15 पदक अपने नाम किए।स्वर्ण पदक जीतने वालों में ओजल यादव, शिवांश देवराज व अंशिका श्रीवास्तव शामिल रहे। वहीं नेयोर शर्मा, सुयश शुक्ला, कार्तिक, अधीश व अव्यान यादव ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वालों में अधिश्री शुक्ला, आत्रेय मिश्रा, आयुषमान शर्मा, आरना सिंह, रिधिमा शुक्ला, आभ्रय गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता शामिल रहे। प्रधानाचार्या नेहा सिंघानिया ने सभी पदक विजेता वि...