महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ढेसो पुल के उत्तर तरफ सोमवार शाम को राहगीरों ने फिर एक तेंदुए देखा। इसे देखने के बाद राहगीरों और ग्रामीणों में भय बना हुआ है। इधर कुछ दिनों से वन विभाग द्वारा तेंदुआ को जंगल की तरफ भेजने के लिए पटाखा छोड़ा गया था, लेकिन इसके बाद भी पुल के निकट झाड़ियों में उसकी लोकेशन मिल रही है। बीते दो सप्ताह में तेंदुआ इस स्थान पर तीन बार हमला कर चुका है। इन घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने गश्त तेज कर दी थी और पटाखा आदि छोड़ा गया था। इसके बाद फिर शाम को बाइक सवार कुछ लोगों ने पुल के उत्तर तरफ तेंदुआ को देखा और भागकर जान बचाई। बाइक सवार लोगों द्वारा सूचना देने के बाद ढेसो चौराहे के पास के दुकानदारों के होश उड़ गए। रेंजर निचलौल सुनील राव ने बत...