Maharajganj News: डीजे मशीन चोरी कर भाग रहे संदिग्धों को दौड़ाकर पकड़ा
महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत परतावल के भगत सिंह नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे डीजे मशीन चोरी करने का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।परतावल-महराजगंज मार्ग पर हनुमान मंदिर पेट्रोल पंप के पास स्थित राज लाइट, डीजे एवं वीडियोग्राफी सेंटर से दो संदिग्ध डीजे मशीन लेकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दुकान मालिक गुड्डू यादव की नजर उन पर पड़ गई। शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ाकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर खड़ी बाइक पर बलिया जिले का नंबर प्लेट लगा था। बाइक में एक झोला भी मिला, जिसमें हथौड़ा और पेचकस रखा था। लोगों ने पकड़े गए संदिग्ध को श्यामदेउरवा पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने मौके से मिली बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.