महाराजगंज, अक्टूबर 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा अवैध वसूली के आरोप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एआटीओ कार्यालय में काम कराने वाले वकीलों ने दूसरे दिन शनिवार को भी गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एआरटीओ कार्यालय और ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट और फाइलों के नाम पर तथाकथित बिचौलियों के माध्यम से आवेदकों से वसूली का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: वसूली का आरोप लगा एआरटीओ कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनलाइसेंस प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लगातार दूसरे दिन शनि...