महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिला संयुक्त चिकित्सालय में रात के समय मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए सोमवार देर रात डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने अचानक पहुंचकर औचक मुआयना किया। बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा प्रोटोकॉल के सामान्य नागरिक की तरह अस्पताल पहुंचे डीएम को देखकर स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: डीएम के औचक निरीक्षण में खुली रात की ड्यूटी की पोलडीएम की अस्पताल में जांच डीएम ने सीधे वार्डों का रुख कर मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की तथा उनसे इलाज, दवाओं की उपलब्धता व डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर सीधा फीडबैक लिया। मरीजों से जब अतिरिक्त पैसे मांगे जाने या किसी तरह की परेशानी के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसी किसी शिकायत से इनकार...