महाराजगंज, अगस्त 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा में आयोजित चौपाल के बाद डीएम गौरव सिंह सोगरवाल एवं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सीएचसी सोहगीबरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य जन-स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। डीएम और एसपी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को मरीजों को समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्वा...