महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर नगर पंचायत के फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर जलभराव होने से लोगों की खूब सांसत हो रही है। सड़क की बदहाली से तंग कुछ बच्चों ने पानी में खड़े होकर डीएम से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। बच्चों ने डीएम से भावुक अपील की कि वे उनको इस समस्या से छुटकारा दिला दें। आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 स्थित फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर जलभराव से स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय बच्चों ने वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। बच्चों की इस भावुक अपील का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र की सड़क की यह समस्या चर्चा में आ गई है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान ...