महाराजगंज, अगस्त 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धानी-फरेंदा हाईवे स्थित धानी बाजार चौराहे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली ने एक 22 वर्षीया छात्रा नेहा यादव को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे का विवरण ग्राम कोइलाडाड़ निवासी किशनाथ यादव की बेटी नेहा यादव धानी बाजार स्थित एक कोचिंग में पढ़ने आ रही थी। जैसे ही वह धानी बाजार चौराहे पर पहुंची कि फरेंदा की ओर से सीमेंट लादकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में नेहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही धानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में छात्रा को निजी गाड़ी से सामुदायिक स...