महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बजही और डोमा के बीच रोड पर रविवार शाम को मिट्टी खाली करके जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से साइकिल सवार एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मृत बालक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर मालिक के डोमा कांटी स्थित घर के पास रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल को जाम हटवाने के लिए मशक्कत उठानी पड़ी। काफी देर तक चले मान मनौव्वल के बाद परिजन माने। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली निवासी सुरेन्द्र चौहान का पुत्र प्रिंस चौहान (10) साइकिल से डोमा की तरफ से आ रहा था। इस बीच मिट्टी गिराकर तेज गति से सामने से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे ठोकर मार दिया। इसी बीच हो रही बारिश से आसपास किसी को जानकारी नहीं होने पाई। इसके बाद ...