महाराजगंज, जुलाई 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के आमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8:16 बजे मेमो के जरिए सूचना मिली कि आमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी गई है।पुलिस आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए...