महाराजगंज, अगस्त 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके घर को रोशन कर रहे ट्रांसफार्मर नही जलेंगे। इसके लिए हर ट्रांसफार्मर पर टेलनेस यूनिट लगेगा। स्पार्क या आग लगने से पहले टेलनेस यूनिट ट्रांसफार्मर की बिजली सप्लाई बंद कर देगी। इससे ट्रांसफार्मर नही जलेंगे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: अब रात में बिजली फाल्ट होने पर तत्काल ठीक करेगी टीम जिले में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या जिले में चार लाख 96 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के घर व दुकान रोशन करने के लिए करीब 15 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। लेकिन ओवरलोड, ट्रीपिंग, ट्रांसफार्मर में रिसाव आदि से आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। एक बार ट्रांसफार्मर जलने से विशेषकर गांव की बिजली कम से कम दो से तीन दिन गुल रहती है। इससे उपभोक्ताओं...